तकनीकी शिक्षा के माध्यम से उज्ज्वल भविष्य की ओर एक महत्वपूर्ण पहल
द्वारा समाज के आर्थिक एवं शैक्षणिक रूप से कमजोर वर्गों के विद्यार्थियों के लिए विशेष पहल करते हुए SC, ST, गुर्जर एवं अल्पसंख्यक वर्ग के छात्रों को ITI प्रशिक्षण निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है।
संस्थान का उद्देश्य ग्रामीण एवं पिछड़े क्षेत्र के युवाओं को तकनीकी शिक्षा से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर एवं रोजगार योग्य बनाना है। वर्तमान समय में तकनीकी शिक्षा युवाओं के भविष्य निर्माण का सबसे मजबूत माध्यम बन चुकी है, और इसी उद्देश्य के साथ संस्थान विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्रदान कर रहा है।
संस्थान में वर्तमान में निम्न ट्रेड संचालित हैं:
- Electrician
- Diesel Mechanic
इन ट्रेडों के माध्यम से विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी ज्ञान, प्रैक्टिकल प्रशिक्षण एवं उद्योगों की आवश्यकता के अनुरूप कौशल प्रदान किया जाता है। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा मार्गदर्शन दिया जाता है ताकि वे भविष्य में रोजगार एवं स्वरोजगार दोनों क्षेत्रों में सफल हो सकें।
संस्थान में आधुनिक कार्यशालाएं, प्रैक्टिकल लैब एवं तकनीकी वातावरण उपलब्ध कराया गया है जिससे विद्यार्थी प्रशिक्षण के साथ-साथ वास्तविक कार्य प्रणाली को भी समझ सकें।
ऐसे विद्यार्थी जो आर्थिक कारणों से तकनीकी शिक्षा प्राप्त नहीं कर पा रहे हैं, उनके लिए यह एक सुनहरा अवसर है। इच्छुक अभ्यर्थी शीघ्र संपर्क कर अपना प्रवेश सुनिश्चित करें।